मुंबई। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कैप्टन गोपीनाथ मालवाहक एयरलाइन डेक्कन-360 में 26 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी खरीदकर उड्डयन क्षेत्र में कदम रख दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एयरलाइन में रणनीतिक भागीदार के तौर पर निवेश किया है। हालांकि कंपनियों ने इस सौदे के तहत किए जाने वाले निवेश का खुलासा नहीं किया, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि एक पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई इस नई कार्गो विमानन कंपनी के लिए वृद्धिमूलक पूंजी उपलब्ध कराएगी। डेक्कन के मालिक गोपीनाथ ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत से अधिक लेकिन 50 प्रतिशत के कम होगी। उन्होंने रिलायंस द्वारा लगाए घन के बारे में कोई जवाब नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि यह बिक्री नहीं है, हम कहेंगे कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कंपनी में निवेश किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज नई व्यवस्था में डेक्कन-360 के पांच सदस्यीय निदेशक मंडल में दो सदस्य नामांकित करेगी। हम कुछ निजी इक्विटी कंपनियों तथा कुछ अन्य संभावित क्रियात्मक निवेशक से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमने रिलायंस को चुना और यह चयन अधिकतम बोली के आधार पर नही, बल्कि सौदे में क्रियात्मक लाभ को देखते हुए किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 300 है और उसके नेटवर्क में 60 फै्रंचाइजी है, जिनके 1,500 कर्मचारी है। 3,000 फर्मो ने फ्रैंचाइजी के लिए आवेदन किया था।
भारत समाचार
रिलायंस का विमानन क्षेत्र में आगाज





















